Information hindi | By Admin | May 20, 2025
नवोदय का गौरव: सुल्तान सिंह राठौड़ को राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार
नवोदय परिवार के लिए गर्व का क्षण! सुल्तान सिंह राठौड़ (JNV Churu, Sardarshahar, 2011 Batch), जो कि गांव बंबू, तहसील सुजानगढ़, राजस्थान के निवासी हैं और भारतीय तटरक्षक बल में कमांडो (ACD सुल्तान सिंह, प्रधान नाविक) के रूप में सेवा दे रहे हैं, को आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2022 में गुजरात में आई भीषण बाढ़ के दौरान उन्होंने अपनी अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा का परिचय देते हुए 16 लोगों की जान बचाई। उनके इस पराक्रम के लिए पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।